Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 20

विजय के लिये प्रार्थना

प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले!

याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे

ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे!

वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे,

और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!

वह तेरे सब भेंटों को स्मरण करे,

और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला)

वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे,

और तेरी सारी युक्ति को सफल करे!

तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से

हर्षित होकर गाएँगे,

और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे।

यहोवा तेरे सारे निवेदन स्वीकार करे। (भज. 60:4)

अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त1 को बचाएगा;

वह अपने पवित्र स्वर्ग से,

अपने दाहिने हाथ के उद्धार के सामर्थ्य से, उसको उत्तर देगा।

किसी को रथों पर, और किसी को घोड़ों पर भरोसा है,

परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे। (भज. 33:16,17)

वे तो झुक गए और गिर पड़े2:

परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।

हे यहोवा, राजा को छुड़ा;

जब हम तुझे पुकारें तब हमारी सहायता कर।

Source notes (2)
  1. Footnote यहोवा अपने अभिषिक्त: जिस राजा का अभिषेक या समर्पण किया गया है उसे वह सुरक्षित रखेगा।
  2. Footnote वे तो झुक गए और गिर पड़े: अर्थात्, जो रथ और घोड़ों पर भरोसा करते हैं। यहाँ निश्चय ही उन बैरियों का संदर्भ है जिनसे राजा युद्ध करने जाएगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.