Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 15

धर्मी का विवरण

दाऊद का भजन

हे यहोवा तेरे तम्बू में कौन रहेगा?

तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?

वह जो सिधाई से चलता1 और धर्म के काम करता है,

और हृदय से सच बोलता है;

जो अपनी जीभ से अपमान नहीं करता,

और न अन्य लोगों की बुराई करता,

और न अपने पड़ोसी का अपमान सुनता है;

वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है2,

पर जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है,

जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;

जो अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता,

और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस नहीं लेता है।

जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।

Source notes (2)
  1. Footnote वह जो सिधाई से चलता: अर्थात् जो सिद्ध जीवन जीता और सिद्ध आचरण रखता है।
  2. Footnote जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है: जो पतित एवं बुरे चरित्र के मनुष्य का सम्मान नहीं करता है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.