Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 138

परमेश्वर की कृपा के लिए धन्यवाद

दाऊद का भजन

मैं पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;

देवताओं के सामने भी मैं तेरा भजन गाऊँगा।

मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा,

और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा;

क्योंकि तूने अपने वचन को और अपने बड़े नाम को सबसे अधिक महत्त्व दिया है।

जिस दिन मैंने पुकारा, उसी दिन तूने मेरी सुन ली,

और मुझ में बल देकर हियाव बन्धाया।

हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे1,

क्योंकि उन्होंने तेरे वचन सुने हैं;

और वे यहोवा की गति के विषय में गाएँगे,

क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।

यद्यपि यहोवा महान है, तो भी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है;

परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहचानता है।

चाहे मैं संकट के बीच में चलूँ तो भी तू मुझे सुरक्षित रखेगा,

तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरुद्ध हाथ बढ़ाएगा,

और अपने दाहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा।

यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा2;

हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है।

तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।

Source notes (2)
  1. Footnote पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे: अर्थात् सब राजा, राजकुमार और प्रशासक प्रतिज्ञा के वचनों को सीखेंगे।
  2. Footnote यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा: वह मेरे लिए हस्तक्षेप करना आरम्भ करके पीछे नहीं हटेगा। वह मेरी रक्षा की प्रतिज्ञा करके अपनी प्रतिज्ञा से नहीं चूकेगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.