Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 114

फसह का गीत

जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,

तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान

और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।

समुद्र देखकर भागा,

यरदन नदी उलटी बही। (भज. 77:16)

पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे,

और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।

हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा?

और हे यरदन तुझे क्या हुआ कि तू उलटी बही?

हे पहाड़ों, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान,

और हे पहाड़ियों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलीं?

हे पृथ्वी प्रभु के सामने,

हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा। (भज. 96:9)

वह चट्टान को जल का ताल,

चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है1।

Source notes (1)
  1. Footnote वह चट्टान को जल का ताल, .... बना डालता है: संदर्भ उस समय की घटना का है जब चट्टान से पानी निकलकर वहाँ तालाब बन गया था।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.