Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 110

मसीह के शासनकाल की घोषणा

दाऊद का भजन

मेरे प्रभु से यहोवा की वाणी यह है, “तू मेरे दाहिने ओर बैठ,

जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न कर दूँ।” (इब्रा. 10:12,13, लूका 20:42,43)

तेरे पराक्रम का राजदण्ड यहोवा सिय्योन से बढ़ाएगा।

तू अपने शत्रुओं के बीच में शासन कर।

तेरी प्रजा के लोग तेरे पराक्रम के दिन स्वेच्छाबलि बनते हैं;

तेरे जवान लोग पवित्रता से शोभायमान,

और भोर के गर्भ से जन्मी हुई ओस के समान तेरे पास हैं।

यहोवा ने शपथ खाई और न पछताएगा,

“तू मलिकिसिदक की रीति पर सर्वदा का याजक है1।” (इब्रा. 7:21, इब्रा. 7:17)

प्रभु तेरी दाहिनी ओर होकर

अपने क्रोध के दिन राजाओं को चूर कर देगा। (भज. 143:5)

वह जाति-जाति में न्याय चुकाएगा, रणभूमि शवों से भर जाएगी;

वह लम्बे चौड़े देशों के प्रधानों को चूर चूरकर देगा

वह मार्ग में चलता हुआ नदी का जल पीएगा

और तब वह विजय के बाद अपने सिर को ऊँचा करेगा।

Source notes (1)
  1. Footnote तू मलिकिसिदक की रीति पर सर्वदा का याजक है: अर्थात् वह मलिकिसिदक के समान पुरोहित था जैसा वह पुरोहित था वैसा ही पुरोहित होगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.