Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 1

पहला भाग

भज. 1-41

परमेश्वर की व्यवस्था में सच्चा सुख

क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो दुष्टों की योजना पर1 नहीं चलता,

और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता;

और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है!

परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता;

और उसकी व्यवस्था पर रात-दिन ध्यान करता रहता है।

वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है2

और अपनी ऋतु में फलता है,

और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं।

और जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होता है।

दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते,

वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है।

इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे,

और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे;

क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है,

परन्तु दुष्टों का मार्ग नाश हो जाएगा।

Source notes (2)
  1. Footnote योजना पर: पाप करनेवालों की राय नहीं मानता है। वह उनके विचारों और सुझावों के अनुसार अपना जीवन नहीं जीता है।
  2. Footnote वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है: वह वृक्ष अपने आप नहीं उगा है वह ऐसा वृक्ष है जो एक मनोवांछित स्थान में लगाया गया है और बड़ी सावधानी से उसका पालन-पोषण किया गया है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.