Skip to content
BibleKenya

लैव्यव्यवस्था

Leviticus

Introduction from this edition

लैव्यव्यवस्था

लेखक

पुस्तक का अन्तिम पद लेखक के प्रश्न को हल कर देता है, “जो आज्ञाएँ यहोवा ने इस्राएल के लिए सीनै पर्वत पर मूसा को दी थीं, वे ये ही है” (27:34; तुलना करें 7:38; 25:1; 26:46)। इस पुस्तक में विधि विधान सम्बंधित अनेक ऐतिहासिक विवरण हैं (8:10; 24:10-23)। लैव्यव्यवस्था शब्द लेवी गोत्र से निकला है जिसके सदस्यों को परमेश्वर ने पुरोहित होने तथा आराधना में अगुआई करने के लिए पृथक किया था। इस पुस्तक में लेवियों के उत्तरदायित्वों का वर्णन है, इससे अधिक महत्त्वपूर्ण बात यह है कि पुरोहितों को निर्देश दिए गये हैं कि वे आराधना में उपासकों की सेवा कैसे करें और प्रजा को आदेश दिये गये हैं कि वे कैसे पवित्र जीवन जीएँ।

लेखन तिथि एवं स्थान

लगभग 1446 - 1405 ई. पू.

लैव्यव्यवस्था की पुस्तक में जो नियम दिये गये हैं वे सीनै पर्वत पर या उसके निकट परमेश्वर ने मूसा को दिए थे। वहाँ कुछ समय के लिए इस्राएलियों ने छावनी डाली थी।

प्रापक

यह पुस्तक पुरोहितों, लेवियों तथा इस्राएलियों की सब पीढ़ियों के लिए लिखी गई थी।

उद्देश्य

लैव्यव्यवस्था की पुस्तक का आरम्भ मिलापवाले तम्बू से परमेश्वर द्वारा मूसा को पुकारने से होता है। लैव्यव्यवस्था की पुस्तक में मुक्ति प्राप्त उस समुदाय को उनके महिमामय परमेश्वर के साथ उचित सम्बंध में रहने के निर्देश हैं, वह उनके मध्य ही वास करता था।

उस समुदाय ने मिस्र से पलायन किया था और उसकी संस्कृति और धर्म का त्याग किया था। अब वे कनान में प्रवेश करने जा रहे थे जहाँ अन्य संस्कृतियाँ और धर्म उस राष्ट्र को प्रभावित करेंगे। लैव्यव्यवस्था की पुस्तक में इस्राएल को आदेश दिए गए हैं कि वे वहाँ की संस्कृतियों से पृथक (पवित्र) होकर रहें और यहोवा के प्रति विश्वासयोग्य बने रहें।

मूल विषय

निर्देश

रूपरेखा

1. भेंट चढ़ाने के नियम — 1:1-7:38

2. पुरोहितों के लिए परमेश्वर के निर्देश — 8:1-10:20

3. परमेश्वर की प्रजा को निर्देश — 11:1-15:33

4. वेदी और प्रायश्चित दिवस के निर्देश — 16:1-34

5. व्यावहारिक पवित्रता — 17:1-22:33

6. सब्त, त्यौहार और उत्सव — 23:1-25:55

7. परमेश्वर से आशीषें पाने की शर्तें — 26:1-27:34

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.