Skip to content
BibleKenya

यूहन्ना

John

Introduction from this edition

यूहन्ना रचित सुसमाचार

लेखक

जब्दी का पुत्र यूहन्ना इस पुस्तक का लेखक है। जैसा कि यूह. 21:20,24 से स्पष्ट होता है कि यह वृत्तान्त उस चेले ने लिखा “जिस शिष्य को यीशु प्यार करता था” और यूहन्ना स्वयं अपने लिए लिखता है, “चेला जिससे यीशु प्रेम रखता था।” वह और उसका भाई याकूब “गर्जन के पुत्र” कहलाते थे (मर. 3:17)। उन्हें यीशु के जीवन की घटनाओं का आँखों देखा गवाह बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

लेखन तिथि एवं स्थान

लगभग ई.स. 50 - 90

यूहन्ना का यह शुभ सन्देश वृत्तान्त सम्भवतः इफिसुस से लिखा गया था, लेखन के मुख्य स्थान यहूदिया का ग्रामीण क्षेत्र, सामरिया, गलील, बैतनिय्याह और यरूशलेम रहे होंगे।

प्रापक

यूहन्ना रचित शुभ सन्देश वृत्तान्त यहूदियों के लिए लिखा गया था। उसने यहूदियों को यह प्रमाणित करने के लिए यह वृत्तान्त लिखा था कि यीशु ही मसीह है उसने जानकारियाँ इसलिए दीं कि वे “विश्वास करें कि यीशु ही मसीह है और विश्वास करके उसके नाम में जीवन पाएँ।”

उद्देश्य

यूहन्ना के शुभ सन्देश वृत्तान्त का उद्देश्य है कि, “मसीही विश्वासियों को विश्वास में दृढ़ करके सुरक्षित किया जाये।” जैसा कि यूहन्ना 20:31 में स्पष्ट व्यक्त किया गया है, “ये इसलिए लिखे गये हैं कि तुम विश्वास करो कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।” यूहन्ना प्रकट रूप से घोषणा करता है कि यीशु परमेश्वर है (यूह. 1:1), जिसने सब वस्तुओं को सृजा (यूह. 1:3)। वह ज्योति है (यूह. 1:4; 8:12) और जीवन है (यूह. 1:4; 5:26, 14:6)। यह वृत्तान्त यूहन्ना ने मसीह को परमेश्वर पुत्र सिद्ध करने के लिए भी लिखा था।

मूल विषय

यीशु—परमेश्वर का पुत्र

रूपरेखा

1. यीशु जीवन का कर्ता है — 1:1-18

2. प्रथम शिष्य को बुलाना — 1:19-51

3. यीशु की सार्वजनिक सेवा — 2:1-16:33

4. प्रधान पुरोहित स्वरूप प्रार्थना — 17:1-26

5. मसीह का क्रूसीकरण एवं पुनरूत्थान — 18:1-20:10

6. यीशु की पुनरूत्थान सेवा — 20:11-21:25

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.