Skip to content
BibleKenya

यिर्मयाह

Jeremiah

Introduction from this edition

यिर्मयाह

लेखक

यिर्मयाह और उसका लिपिक बारूक। यिर्मयाह जो पुरोहित एवं भविष्यद्वक्ता दोनों था, वह हिल्कियाह नामक पुरोहित का पुत्र था। (यह हिल्कियाह 2 राजा. 22:8 का प्रधान पुरोहित नहीं है) वह एक छोटे गाँव अनातोत का रहनेवाला था। सेवा में उसका एक सहायक था जिसका नाम बारूक था। बारूक विधि-शास्त्री था। यिर्मयाह उसे परमेश्वर से प्राप्त वचन लिखवा देता था। यिर्मयाह के सन्देशों के संग्रह का प्रभारी वही था। (यिर्म. 36:4,32; 45:1) यिर्मयाह सामान्यतः “रोता हुआ भविष्यद्वक्ता” कहलाता था। (देखें यिर्म. 9:1; 13:17; 14:17) उसका जीवन संघर्षों से भरा था क्योंकि वह परमेश्वर के दण्ड की भविष्यद्वाणी करता था और कहता था कि बाबेल की सेना उन्हें पराजित करेगी।

लेखन तिथि एवं स्थान

लगभग 626 - 570 ई. पू.

इस पुस्तक का पूर्ण होना बाबेल की बन्धुआई में कभी किसी समय का है। कुछ विचारकों के अनुसार इस पुस्तक का संपादन और भी बाद तक होता रहा है।

प्रापक

यहूदा और इस्राएल की प्रजा तथा भावी बाइबल पाठक।

उद्देश्य

यिर्मयाह की पुस्तक उस नई वाचा की झलक प्रदान करती है जो परमेश्वर का मसीह पृथ्वी पर आने के बाद उसके लोगों के साथ बाँधेगा। यह नई वाचा परमेश्वर की प्रजा के पुनःस्थापन के लिए होगी। इस वाचा में परमेश्वर अपनी आज्ञाओं को मनुष्यों के हृदयों पर लिखेगा, पत्थर की पट्टियों पर नहीं। यिर्मयाह की पुस्तक में यहूदिया के लिए अन्तिम भविष्यद्वाणियाँ हैं कि यदि इस्राएलियों ने विधर्म से मन नहीं फिराया तो उनका विनाश निकट है। यिर्मयाह इस्राएलियों को परमेश्वर के पास आ जाने के लिए पुकारता है। इसके साथ ही वह उनकी मूर्ति-पूजा और अनैतिकता के कारण अवश्यंभावी विनाश को भी देख रहा है।

मूल विषय

दण्ड की आज्ञा

रूपरेखा

1. परमेश्वर द्वारा यिर्मयाह का बुलाया जाना — 1:1-19

2. यहूदा को चेतावनी — 2:1-35:19

3. यिर्मयाह के कष्ट — 36:1-38:28

4. यरूशलेम का पतन एवं उसके परिणाम — 39:1-45:5

5. अन्यजातियों के लिए भविष्यद्वाणी — 46:1-51:64

6. ऐतिहासिक परिशिष्ट — 52:1-34

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.