1 राजाओं
1 Kings
Introduction from this edition
राजाओं की पहली पुस्तक
लेखक
1 राजाओं का लेखक अज्ञात है तथापि कुछ टीकाकार एज्रा, यहेजकेल तथा यिर्मयाह को इसका सम्भावित लेखक कहते हैं। क्योंकि इस पुस्तक में 400 वर्षों से अधिक समय के वृत्तान्त हैं, इसके संकलन में अनेक स्रोत काम में लिए गए हैं। साहित्यिक शैलियाँ, विषय आदि सम्पूर्ण पुस्तक में अन्त निवेषित पाए जाते हैं और प्रयोग में ली गई सामग्री की प्रकृति से संकेत मिलता है कि लेखक या संग्रहकर्ता अनेक नहीं एक ही है।
लेखन तिथि एवं स्थान
लगभग 590 - 538 ई. पू.
यह पुस्तक उस समय लिखी गई थी जब प्रथम मन्दिर स्थित था। (1 राजा. 8:8)
प्रापक
इस्राएल की प्रजा एवं सब बाइबल पाठक
उद्देश्य
यह पुस्तक 1 और 2 शमूएल की उत्तर कथा है और दाऊद के मरणोपरान्त सुलैमान के राजा होने के वर्णन से आरम्भ होती है। इसकी कहानी संगठित राज्य से आरम्भ होकर विभाजित राज्य - यहूदा और इस्राएल पर आकर समाप्त होती है। इब्रानी बाइबल में 1 राजाओं तथा 2 राजाओं एक ही ग्रन्थ हैं।
मूल विषय
विघटन
रूपरेखा
1. सुलैमान का राज्य — 1:1-11:43
2. राज्य का विभाजन — 12:1-16:34
3. एलिय्याह और आहाब — 17:1-22:53
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.