Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019
स्तोत्र 98
एक स्तोत्र.
याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,
क्योंकि उन्होंने अद्भुत कार्य किए हैं;
उनके दायें हाथ तथा उनकी पवित्र भुजा ने
जय प्राप्त की है.
याहवेह ने राष्ट्रों पर अपना उद्धार
तथा अपनी धार्मिकता परमेश्वर ने प्रकाशित की है.
इस्राएल वंश के लिए उन्होंने अपना करुणा-प्रेम
तथा सच्चाई को भूला नहीं;
पृथ्वी के छोर-छोर तक लोगों ने हमारे
परमेश्वर के उद्धार को देख लिया है.
याहवेह के लिए समस्त पृथ्वी का आनंद उच्च स्वर में प्रस्तुत हो,
संगीत की संगत पर हर्षोल्लास के गीत उमड़ पड़ें;
सारंगी पर याहवेह का स्तवन करे,
हां, किन्नोर की संगत पर मधुर धुन के गीत के द्वारा.
तुरहियों तथा शोफ़ार के उच्च नाद के साथ याहवेह,
हमारे राजा, के लिए उच्च स्वर में हर्षोल्लास का घोष किया जाए.
समुद्र तथा इसमें मगन सभी कुछ उसका हर्षनाद करें,
साथ ही संसार और इसके निवासी भी.
नदियां तालियां बजाएं,
पर्वत मिलकर हर्षगान गाएं;
वे सभी याहवेह की उपस्थिति में गाएं,
क्योंकि याहवेह आनेवाले हैं. पृथ्वी का न्याय करने के लिए वे आ रहे हैं.
उनका न्याय धार्मिकता में पूर्ण होगा;
वह मनुष्यों का न्याय अपनी ही सच्चाई के अनुरूप करेंगे.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019. Copyright © Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.