Skip to content
BibleKenya

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

स्तोत्र 87

कोराह के पुत्रों की रचना. एक स्तोत्र. एक गीत.

पवित्र पर्वत पर उन्होंने अपनी नींव डाली है;

याकोब के समस्त आवासों की अपेक्षा,

याहवेह को ज़ियोन के द्वार कहीं अधिक प्रिय हैं.

परमेश्वर के नगर,

तुम्हारे विषय में यशस्वी बातें लिखी गई हैं,

“अपने परिचितों के मध्य मैं

राहाब1 और बाबेल का लेखा करूंगा,

साथ ही फिलिस्तिया, सोर और कूश2 का भी,

और फिर मैं कहूंगा, ‘यही है वह, जिसकी उत्पत्ति ज़ियोन में हुई है.’ ”

ज़ियोन के विषय में यही घोषणा की जाएगी,

“इसका भी जन्म ज़ियोन में हुआ और उसका भी,

सर्वोच्च परमेश्वर ही ने ज़ियोन को बसाया है.”

याहवेह अपनी प्रजा की गणना करते समय लिखेगा:

“इसका जन्म ज़ियोन में हुआ था.”

संगीत की संगत पर वे गाएंगे,

“तुम्हीं में मेरे आनंद का समस्त उगम हैं.”

Source notes (2)
  1. Footnote राहाब मिस्र देश के लिए एक काव्य नाम
  2. Footnote कूश यानी इथियोपिया

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019. Copyright © Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.