Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019
स्तोत्र 134
आराधना के लिए यात्रियों का गीत.
तुम सभी, जो याहवेह के सेवक हो, याहवेह का स्तवन करो,
तुम, जो रात्रि में याहवेह के आवास में सेवारत रहते हो.
पवित्र स्थान में अपने हाथ ऊंचे उठाओ,
और याहवेह का स्तवन करो.
याहवेह—स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता,
तुम्हें ज़ियोन से आशीष प्रदान करें.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019. Copyright © Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.